लेखनी प्रतियोगिता -20-May-2022- # प्रतियोगिता-वह बारिश की बूँदे।
वह बारिश की बूँदे
वह बारिश की बूँदे ,
दिल को मेरे छू दे।
वह जीवन में है बहार,
वह खुशियों की है लहर।
वह पल खुशहाल भरा,
वह पल यादों से गहरा।
वह बूँद है जैसे मोती,
वह जीवन सुकून से होती।
वह जीवन में है फैला,
खुशियों से खिला चेहरा।
वह मन में आयी चंचलता,
वह जीवन जो है खिलता।
वह बूँद जो बरसी,
खिली जो प्रकृति है महकती।
वह राहों में खुशी की लहर,
वह चाहे और बूँदों की पहर।
जीवन में बिखरे वो संगीत की बोली,
जैसे है बूँदों की लोरी।
वह गूंजे जीवन संगीत का,
वह है जीवन मधूर वाणी का।
बन गया मन प्रसन्नचित,
खिल उठा जीवन में मेरा मीत।
वह बनी राहे खुशियों की रंगोली,
ऐसी है बूंदों की लोरी।
-भूमिका शर्मा
BHOOMMIKA
Seema Priyadarshini sahay
21-May-2022 03:59 PM
बहुत खूबसूरत
Reply
Neelam josi
21-May-2022 03:32 PM
Very nice 👌
Reply
Shrishti pandey
21-May-2022 10:19 AM
Nice
Reply